अमरोहा, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेसिक स्कूलों में भी पौधरोपण किया गया। 150 उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में फिलहाल समर कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। विश्व पर्यावरण के दिवस पर इन विद्यालयों में पौधरोपण भी किया गया। पॉलिथीन से होने वाले नुकसान व पेड़-पौधों से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। बीएसए डा.मोनिका ने कंपोजिट विद्यालय रामपुर घना में पौधरोपण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...