बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- बेसिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को पौष्टिक अहार देने के लिए शासन ने नया कदम उठाया है। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन योजना मैं बच्चों को बाजरे का लड्डू खिलाया जाएगा। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रत्येक गुरुवार को बच्चों को यह पौष्टिक दिया जाएगा। निर्देश मिलने के बाद विभागीय अफसर तैयारी में जुड़निर्देश मिलने के बाद विभागीय अफसर तैयारी में जुट गए गए। जिले में डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को शान द्वारा मिड डे मील दिया जाता है। दोपहर के समय बच्चों को मैन्यू के हिसाब से भोजन कराया जाता है। विभाग के अनुसार स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन गजक, बाजरे का लडडू या भुना चना म...