सहारनपुर, मई 11 -- शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, नाटक, चित्रकला, नारे लेखन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने "जान है तो जहान है" का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर ज़ोर दिया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने न केवल उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि यदि हम सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तो कई अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.