छपरा, मई 27 -- छपरा, एक संवाददाता। भारत स्काउट व गाइड सारण द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवसीय बेसिक स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टेन कोर्स का विधिवत समापन किया गया। ग्रैंड कैम्प फायर में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानन्द ठाकुर शामिल हुए। सात दिवसीय आवसीय शिविर में जिले के 65 उच्च-उच्चतर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका शामिल हुए।सभी प्रतिभागी शिक्षक- शिक्षिका प्रशिक्षण लेने के पश्चात अपने -अपने विद्यालयो में भारत स्काउट और गाइड का दल गठन करके बच्चो को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की भारत स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण बच्चों के अंदर शारीरिक,मानसिक व नैतिक विकास करता है। जिले के सभी विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधि अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा। वहीं जिला मुख्य आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.