बोकारो, फरवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। चास स्थित आकाश अस्पताल में 6 दिवसीय बेसिक सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एसडीओ प्रांजल ढांडा व डॉ एसपी वर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करते हुए शिविर का शुभारंभ किया। अवसर पर एसडीओ ने कहा कि बेसिक सिविल डिफेंस पर सभी को जानकारी होना आवश्यक होता है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना किया। इस दौरान सिविल डिफेंस की उपयोगिता, स्वास्थ्य रक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलवे डॉ निशांत कुमार, पूजा , करण ने आपदा के समय नागरिक सुरक्षा के रोल पर विस्तृत रुप से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.