लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकार ने बुधवार की शाम को बेसिक शिक्षा विभाग के नवप्रोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री शाहीन को अमरोहा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का उप प्रचार्य बनाया गया है जबकि दीप्ति वार्ष्णेय को शाहजहांपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का उप प्रधानाचार्य बनाया गया है। इसी प्रकार से सत्येन्द्र कुमार सिह को महाराजगंज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का उप प्रचार्य बनाया गया है जबकि शैलेन्द्र कुमार त्यागी को मुजफ्फरनगर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)का उप प्रचार्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.