हरिद्वार, फरवरी 22 -- चिन्मय डिग्री कॉलेज के कर्मचारी नेता आरके चतुर्वेदी सहित तमाम कर्मचारियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मारपीट की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना विधायक उमेश कुमार काऊ के समर्थकों ने की। उनके अनुसार, यदि नियमों के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा था तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारी या मुख्यमंत्री से की जानी चाहिए थी। किसी को भी कानून हाथ में लेकर मारपीट करने का अधिकार नहीं है। इस प्रकार की घटनाओं से अफसर-कर्मचारियों में भय का माहौल बनता है, जिससे वे स्वतंत्र रूप से नियमों के अनुरूप काम नहीं कर पाते। जनप्रतिनिधियों के दबाव में गैरकानूनी काम नहीं किया जा सकता। क्योंकि, अफसर-कर्मचारी भी संवैधानिक अधिकारों से संरक्षित हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...