मेरठ, जून 18 -- बेसिक शिक्षा विभाग मेरठ से बीएसए आशा चौधरी ने 53 अनुदेशक, शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक, अनुचर से स्पष्टीकरण मांगा है। उनका कहना है कि शासन द्वारा विकसित प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया है कि बिना किसी पूर्व अवकाश के अनुपस्थित मिले, जोकि नियमों के विपरीत है। इसलिए सभी एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुदेशक व शिक्षामित्र के निरीक्षण तिथि के मानेदय में कटौती कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.