लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग के 50 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों के पेयर की कार्रवाई अभी चल ही रही है। जिले में अभी 49 स्कूलों को मर्ज किया गया है। वहीं बताया जाता है कि 100 छात्र संख्या वाले स्कूलों को भी पेयर किया जा सकता है। इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। बताया जाता है कि सर प्लस शिक्षकों को पास के स्कूल में भेजा जाएगा। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में मर्ज कर उनको बेहतर बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को मर्ज करने के लिए सबसे पहले 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची विभाग से मांगी गई। इन स्कूलों की पास के स्कूलों में मर्ज करने के लिए पेयर करने वाले स्कूलों की सड़क से दूरी और गूगल दूरी तय की गई। इसके बाद जिले में अब तक 30 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.