साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय से साहिबगंज जिले के पांच पुलिस जवान को बेसिक ट्रेनिंग के लिए जमशेदपुर भेजने का आदेश दिया गया है। इसके आलोक में एसपी अमित कुमार सिंह ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इनको ट्रेनिंग में भेजने का निर्देश जारी किया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन के के सुनील शर्मा के सहयोग से सोमवार को पांचों पुलिस जवान क्रमश: दधिदल कुमार, अंकित कुमार ,काजल कुमारी ,सोनिया कुमारी व राहुल बास्की को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर केशव कृष्णा ने पांचों जवानों की स्वास्थ्य जांच की। सभी पुलिसकर्मी जमशेदपुर में बेसिक ट्रेनिंग के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.