बदायूं, अक्टूबर 14 -- बदायूं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत बेसिक शिक्षा के तीन छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इनमें संविलियन विद्यालय हर्रायपुर बिसौली की छात्रा नीलम के सूखते कपड़ों को बारिश से बचाने का स्मार्ट तरीका, संविलियन विद्यालय नगला डल्लू अंबियापुर के दिनेश की पैडल चालित वाशिंग मशीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय कदराबाद समरेर के छात्र सौरव के फसलों की जानवरों से सुरक्षा के लिए स्मार्ट समाधान सायरन और बजर डिवाइस मॉडल शामिल है। ये तीनों बाल विज्ञानी 14 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.