बरेली, जनवरी 6 -- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की अवकाश तालिका जारी हो गई है। सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी वर्ष 2026 के कैलेंडर में वसंत पंचमी का अवकाश बहाल किया गया है। प्रदेश के एक लाख से अधिक परिषदीय स्कूलों में कार्यरत पांच लाख से अधिक शिक्षकों और स्टाफ को 2024 तक वसंत पंचमी का अवकाश मिलता था। पिछले साल 2025 में यह छुट्टी कटने पर शिक्षकों ने काफी विरोध किया था। इस साल होली का अवकाश दो और चार मार्च को है। तीन मार्च को स्कूल खुलेंगे। दीपावली में इस बार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। दीपावली का अवकाश आठ नवंबर, गोवर्द्धन पूजा नौ नवंबर और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी 11 नवंबर को होगी। ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक होगा। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दो बजे तक, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.