पटना, फरवरी 8 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के बैनर तले सेवानिवृत अभियंता फोरम एवं रोटरी कल्ब ऑफ पटना की ओर से संघ परिसर में सीपीआर ट्रेनिंग व स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. किशोर झुनझुन वाला ने अभियंताओं को सीपीआर की डेमो देकर ट्रेनिंग दी। डॉ. अजय कुमार सिंह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियां और इसके लक्षण के साथ ही उससे बचाव पर अपनी राय रखी। आरएन शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत फोरम के सचिव किशोर कुमार ने किया। मौके पर बेसा के महासचिव राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अजय सिन्हा, परशुराम सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, बैलिस्टर सिंह, विजय सिन्हा, आश्विनी कुमार, नागेश्वर प्रसाद, जगनारायण मिश्र, अंजनी कुमार, राज किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...