पटना, जनवरी 20 -- बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ (बेसा) के आजीवन सदस्य और जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त अभियंता राधेश्याम पाण्डेय का निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। हृदय गति रुकने के कारण उनके पटना स्थित आवास पर ही निधन हुआ। उनके निधन पर संघ के पूर्व महासचिव डॉ सुनील कुमार चौधरी ने शोक प्रकट किया है। सहायक अभियंता के पद पर रहते इमरजेंसी के दौरान मीसा एक्ट के तहत उन्हें जेल में रहना पड़ा था। सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध लड़ाई सड़क से न्यायालय तक लड़ी। वे बिहार के इकलौते अभियंता थे, जिन्हें जेपी सेनानी सम्मान से नवाजा गया था। श्याम नंदन सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, परशुराम सिंह आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.