प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। दारागंज स्थित पूर्वाचल विकास समिति की ओर से संचालित धनराज वृद्धाश्रम का दूसरा स्थापना दिवस रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी में आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सभी ने बेसहारा बुजुर्गों की सहायता का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए स्वयं आश्रम में कार्यकर्ता के रूप में सहयोग करने को कहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. उदय प्रताप सिंह वृद्धजनों से मुलाकात करते हुए आश्रम की हरसंभव मदद की बात कही। आश्रम के अध्यक्ष पूर्व जज जर्नादन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया तथा आश्रम की योजनाओं पर प्रकाश डाला। आश्रम की निदेशक सुजाता पांडेय ने दो वर्षों में हुए आश्रम के कार्यों को प्रस्तुत किया। आश्रम के कोषाध्यक्ष ड...