देहरादून, जनवरी 30 -- जिला प्रशासन ने बेसहारा गोवंश संरक्षण के लिए नए आश्रय स्वीकृत किए हैं।डोईवाला, भंडारीबाग व करनपुर के गोसदनों की राजकीय मान्यता के लिए भी मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नवीन गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण, गोसदन के सुचारू संचालन और नए गोसदनों की स्थापना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीडीओ को कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित निर्माण कार्यो की नियमित प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में तीन गोसदनों को राजकीय मान्यता प्रदान किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.