मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि वृद्धा आश्रम संस्था, जमालपुर की एक बैठक रविवार को स्थानीय छोटी केशोपुर परिसर में आयोजित की गयी। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ एससी एसटी की जिलाध्यक्ष साधना देवी ने की, तथा संचालन वृद्ध आरम संस्था का डायरेक्टर गोविंद कुमार ने किया। उन्होंने वृद्ध आश्रम संस्थान जमालपुर की नई कमेटी का गठन किया, इसमें मयंक राज उर्फ छोटू डॉन को प्रखंड अध्यक्ष जमालपुर, मंगल कुमार कोल काली अमझर को अध्यक्ष को प्रखंड सचिव, शिवम कुमार को प्रखंड कोषाअध्यक्ष बनाया गया। वहीं सक्रिय सदस्यों में राजीव कुमार, सुधीर कुमार, रोहित कुमार, अमित रंजन बनाए गए। मौके पर साधना देवी ने कहा कि वृद्ध आश्रम संस्था अब बेसहारा, असहाय बुजुर्गों का सहारा बनेगी। इसके लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। इस महती कार्य में जमालपुरवासियों का सहयोग जरूरी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.