कानपुर, दिसम्बर 4 -- कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटर व डिजिटल लाइब्रेरियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। बिना अनुमति व बिना सुरक्षित भवन व्यवस्था के कई संस्थान बेसमेंट में खुले रूप में चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा मंड़रा रहा है। कस्बे में डेरापुर रोड पर और रूरा अकबरपुर रोड पर कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी इन दिनों बेसमेंट में संचालित है। यहां आने वाले छात्रों की जिंदगी के साथ जिम्मेदार खिलवाड़ कर रहे है। बीते अक्टूबर माह में फर्रुखाबाद में बेसमेंट में संचालित एक कोचिंग सेंटर में ब्लास्ट हुआ था। इससे यहां दो की मौत करीब 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भी अभी तक इन बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इन संस्थानों में आग से बचाव के कोई इंतजाम भी नहीं है...