अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़ कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर जैसे-जैसे सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को ओएलएफ व संत फिदेलिस स्कूल के सामने निर्माण कार्य शुरु हुआ तो यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। मिनटों का रास्ता घंटों में पार हो रहा था। ओएलएफ व संत फिदेलिस स्कूल के सामने वही स्थिति बन गई है, जो दो दिन पहले तक किशनपुर तिराहे के आगे बनी हुई थी। वन वे चल रहे रोड पर सारे वाहन फंस रहे थे। अब ओएलएफ के सामने सड़क निर्माण का काम शुरु हो गया है। गेट के सामने बने कट को बंद कर दिया गया है। आगे के रास्ते पर भी बैरियर लगा दिए गए। कुंजी लाल से आगे जो कट खुला है, उसमें वाहनों को चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर नहीं और ऊंची सड़क बन...