चंदौली, मार्च 11 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पड़ाव बाजार के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी किया। इस दौरान दुकानों से पापड़, कचरी, बेसन, चिप्स आदि खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए। वहीं कटेसर गांव स्थित पंचायत भवन के सामने एक दुकान से दही का सैम्पल भरे और कटारिया स्थित एक मिठाई की दुकान से कच्ची बर्फी का जांच के लिए सैम्पल लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की जानकारी होते ही दुकानदार अपने दुकान का शटर गिराकर भाग गए। होली के त्यौहार के साथ ही रमजान का महीना चल रहा है। बाजार में खाद्य तेल, चिप्स, पापड़, खोआ, सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानें सजना शुरू हो गई है। वहीं इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए भी खाद्य अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.