गढ़वा, फरवरी 8 -- मेराल, पुलिस। पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के दौरान देवगाना मोड़ के पास अवैध रूप से सागवान लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार ड्राइवर बसंत चौधरी कजराठ गांव निवासी है। मामले में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि गश्ती के दौरान देवगाना मोड़ के पास ट्रैक्टर में लोड अवैध सागवान का बोटा डंडई की ओर से आ रहा था। ट्रैक्टर को रोक कर पूछताछ की गई। उसमें अवैध सागवान की लकड़ी पाया गया। उसके बाद ट्रैक्टर सहित ड्राइवर को मेराल थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में लोड अवैध सागवान का बोटा सहित ड्राइवर को वन विभाग गढ़वा को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...