बुलंदशहर, जनवरी 28 -- रजिस्ट्रार विभाग में सोमवार को बेवसाइट बंद होने से कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को दिनभर इंतजार करने के बाद बेबस होकर घर लौटना पड़ा। इस दौरान करीब 24 रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे विभाग के अधिकारी और बाबू भी परेशान रहे है। नगर के राजे बाबू रोड स्थित रजिस्ट्री विभाग में रोजाना 35 से 40 मकान, दुकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री होती है। यहां रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की सुबह से भीड़ लग जाती है, लेकिन कई बार बेवसाइट न चलने या बंद हो जाने के कारण लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। बेवसाइट की धीमी रफ्तार या वेबसाइट बंद होने की वजह से कभी भी रजिस्ट्री अटक जाती हैं। लोगों की मानें तो आए दिन यह समस्या देखने को मिलती है। जिससे कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.