मैनपुरी, जनवरी 8 -- भोगांव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित बेसिक प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। फाइनल में बेवर राइजिंग चैंपियंस और बेवर बेसिक दबंग के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बेवर राइजिंग चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेवर बेसिक दबंग को 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बेवर बेसिक दबंग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 126 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित कुमार ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। जवाब में बेवर राइजिंग चैंपियंस की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से नौरंगी ने नाबाद 62 रन और राहुल ने नाबाद 45 रन की शानदार पा...