छपरा, फरवरी 10 -- राजकीय जिला स्कूल छपरा में हुई पदस्थापना आरडीडीई ने जारी किया कार्यालय आदेश छपरा ।क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा राजदेव राम ने निलंबित लिपिक शशिभूषण सिंह को बड़ी राहत देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया है। कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें राजकीय जिला स्कूल, छपरा में पदस्थापित किया गया है। ज्ञात हो कि कतिपय आरोपों के आधार पर निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया था।इस बीच उनके द्वारा दायर अभ्यावेदन में बताया गया कि माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में उन्हें 3 फरवरी 2026 को सिविल कोर्ट, छपरा से बेल मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने निलंबन आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था।विभाग ने आवेदन और संलग्न कागजातों की समीक्षा के बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, निय...