प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 4 -- महिला के पेट में जुड़वा शिशुओं से भी बड़ा ट्यूमर था। जिसका ऑपरेशन करने को डॉक्टर तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन जब महिला मेडिकल कॉलेज आई तो सर्जरी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. केके तिवारी की टीम ने पूरी तैयारी के साथ उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में 10 किलो का ट्यूमर देख डॉक्टर और उनकी टीम भी हैरान रह गई है। डॉक्टरों का कहना है कि जिले में पहली बार इतना बड़ा ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला गया है। जेठवारा की 36 वर्षीय महिला के पेट में आठ महीने पहले दर्द शुरू हुआ तो उसने डॉक्टरों को दिखाया। उसने कई डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन उसका दर्द कम नहीं हुआ बल्कि पेट में सूजन बढ़ने लगी। धीरे-धीरे सूजन इतना बढ़ गई कि उसका उठना बैठना, काम करना व सांस लेना तक भारी पड़ने लगा। तब उसे किसी ने मेडिकल कॉलेज में जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज मे...