प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- जामताली, हिदुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी राजेश पाल के 26 वर्षीय बेटा विशाल पाल मुंबई में कार चलाता था। वह घर से शुक्रवार की रात अपने कई साथियों के साथ कार से मुंबई जा रहा था। नासिक हाईवे के पास खड़े टेलर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें चालक विशाल पाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार रानीगंज के अडार लोहार तारा गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू अहमद और उसकी 20 वर्षीय पत्नी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.