लखनऊ, मई 5 -- नगराम के कुबहरा गांव में रविवार देर रात महेश कुमार (35) को पीटने के बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव गांव के सहजराम की कब्र के पास फेंक दिया। तीन साल पहले सहजराम का शव फंदे पर लटका मिला था। उसने सुसाइड नोट में महेश और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया था। सहजराम की मौत में महेश और उसकी पत्नी जेल भी गए थे। महेश की पत्नी ने सहजराम के बेटे, पत्नी और कुछ अन्य पर हत्या करने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। किसान की हत्या की सूचना पर एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा, थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महेश की पत्नी सुनीता ने सहजराम के बेटे लवकुश और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि महेश रविवार शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.