बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- बेल्ट टेस्ट का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह तथा गरिमा के साथ संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों को उनकी योग्यता, कौशल तथा अनुशासन के आधार पर नई बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि जिले में जिस खेल ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बागेश्वर का नाम रोशन किया है, वह ताइक्वांडो है। विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने कहा कि बागेश्वर के ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता तथा प्रगति का महत्वपूर्ण मूल्यांकन है। संचालन सचिव किशोर कुमार ...