कानपुर, फरवरी 2 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत डीसीपी ट्रैफिक,एनएचएआई, परिवहन, जिला एवं पुलिस प्रशासन संग जागरूकता कैंप नवादा टोल प्लाजा पर लगाया। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने वहां दोपहिया सवारों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समझाया कि किसी वाहन से टकराने पर सबसे पहले हेलमेट गिरेगा और सिर पर चोट लगेगी। जो मौत की वजह बनती है। इसके अलावा यहां नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता औऱ ट्रैफिक नियमों की संबंधी क्विज का भी आयोजन हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। यहां एसडीएम बिल्हौर, शिवराजपुर,चौबेपुर इंस्पेक्टर, एनएचएआई के आलोक सिन्हा और संदीप तोमर भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.