मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्ट के सहारे फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। मृत युवक गांव में मिठाई की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश पुत्र ललित यादव धौरहरा हनुमान नगर में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह घर से मंगलवार की सुबह मिठाई की दुकान पर जाने के लिए निकला। बीच रास्ते में उसकी साइकिल की चेन टूट गई। वह घर वापस चला आया। शाम लगभग लगभग चार बजे काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद होने से परिजन परेशान हो गए। छोटी बहन कोमल यादव दरवाजा खुलवाने लगी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब तक आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.