जमुई, फरवरी 9 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक सरकारी शिक्षक पर स्नातक के एक छात्र ने लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए चकाई थाने में आवेदन देकर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित व चिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा निवासी छात्र दिलीप कुमार दास ने चकाई थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुड़ियाडिह में कार्यरत शिक्षक मनोरंजन मार्तंड ने बेल्ट्रॉन में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की मांग की थी। सौदा 4 लाख रुपये में तय हुआ। छात्र ने साक्ष्य के साथ आवेदन में कहा है कि उसने 15 और 21 अक्टूबर 2024 को किश्तों में कुल 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और शेष 3 लाख रुपये नगद गवाहों के सामने शिक्षक को दिया। परीक्षा बीत जाने के बाद जब काम नहीं हुआ, ...