देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून में सहस्रधारा में दो लड़कियों के साथ एक लड़के को पंगा लेना भारी पड़ गया। विवाद बढ़ने पर एक लड़के ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साई लड़कियों ने फिर अपना असली रूप दिखाया। दोनों लड़कियों ने मिलकर बेल्ट, लात और घूंसों से लड़के की जमकर धुनाई कर डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद मारपीट करने वाले लड़के और उसके दो साथियों के खिलाफ राजपुर पुलिस ने जोरदार ऐक्शन लिया है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। उनके टू-व्हीलर को भी सीज कर दिया। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि घटना बीते दस अप्रैल की बताई जा रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तीन लड़के और दो लड़कियों के दो गुटों में विवाद हुआ। कहासुनी में एक लड़के ने पहले लड़की पर हाथ छोड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.