मधुबनी, दिसम्बर 3 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में बेल्जियम से पहुंची डेमियन फाउंडेशन की टीम ने बुधवार को कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम का जायजा लिया। डेमियन फाउंडेशन बेल्जियम के सहयोग से संचालित कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम का मूल्यांकन फाउंडेशन की दो सदस्यीय टीम (फ्रांसेन मार्क एवं डॉ. जुअन) ने किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से सीधा फीडबैक प्राप्त किया और जिले में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। टीम के सदस्यों ने कहा कि जिले में कुष्ठ रोग नियंत्रण एवं उपचार व्यवस्था संतोषजनक है और मरीजों को समय पर मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में 600 कुष्ठ रोगी नियमित रूप से दवा का सेवन कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। सामाजिक पुनर्वास को प्रोत्साहन देने के लिए सा...