रामपुर, मार्च 16 -- रामपुर आए बेल्जियम के राजदूत ने यहां की धरोहरें देखीं और उनसे काफी प्रभावित हुए। राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट हामिद मंजिल, खासबाग पैलेस के अलावा शाहबाद पहुंचकर यहां की कोठी का भ्रमण किया। रामपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को खूबसूरत बताया। रजा लाइब्रेरी में सवा सौ साल से जल रहे बल्ब और संगमरमर के स्टेचू देखकर भी हैरान रह गए। पाण्डुलिपयां, पेंटिंग्स और धर्मग्रंथ देखे। उन्होंने गांधी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इमामबाड़ा और नवाब स्टेशन भी देखा। रामपुर पहुंचने पर नूर महल में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनका स्वागत किया। राजदूत ने बेल्जियम और भारत के अच्छे रिश्तों का जिक्र करते हुए यहां की ऐतिहासिक धरोहरों की खूबसूरती की तारीफ की। एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। रंग गुलाल लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.