मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बेल्जियम के राजदूत एचई डीडीअर भेंडर हसेल्ट ने मुजफ्फरपुर के कलाकारों की बज्जिका आर्ट को देखा और उसे सराहा। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में बज्जी कला कृति की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें जिले की बेटी कंचन प्रकाश और संजू देवी की बज्जी पेंटिग को खूब सराहा जा रहा है। इस दौरान बज्जिका इतिहासकार उदय नारायण सिंह ने कहा कि ई सन से 300 से 700 वर्ष पूर्व भारत में 16 महाजनपद थे। इनमें गंगा से उत्तर एवं सदानीरा गंडकी से पूरब कोशी से पश्चिम और हिमालय से उत्तर एक महाजनपद था जिसका नाम वृज्जीसंघ था। इसकी बोली बज्जिका और कलाकृति कलाकृति बज्जी पेंटिंग नाम से ख्यात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...