प्रयागराज, फरवरी 5 -- तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में जल्द ही जांच की आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) शुरू हो जाएगी। लैब का निर्माण डिजिटल एक्स-रे कक्ष की ऊपरी मंजिल पर किया जा रहा है। जांच मशीनों की शिफ्टिंग व नई मशीनों के मंगाने का कार्य शुरू हो गया है। लैब के संचालित होने से एक ही छत के नीचे कैंसर सहित 150 तरह की नि:शुल्क जांच हो सकेगी। हालांकि इस समय अस्पताल में 117 तरह की जांचें की जा रही हैं। बेली अस्पताल में रक्त कोष व निर्माण प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि लैब में अस्पताल के मरीजों के अलावा सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर से रेफर होकर आने वाले मरीजों की भी जांच हो सकेगी। लैब को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से लिंक किया जाएगा। 24 घंटे संचालित होने वाली एकीकृत लैब की जांच रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.