प्रयागराज, फरवरी 15 -- बेली अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कैश काउंटर का स्थान बदल दिया जाएगा। इससे अस्पताल में यूजर चार्ज जमा करने में मरीजों को सहूलियत होगी। इस समय गैलरी में जिस जगह पर कैश काउंटर बना है वहां पर केवल आठ-नौ लोगों के खड़े होने की जगह है। कतार लगने पर मरीजों- तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह के काउंटर की जगह बदल दी जाएगी। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2000 से 2200 मरीज आते हैं। साथ ही 300 से 400 मरीजों को जांच के लिए शुल्क जमा करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.