प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल में दलालों पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें दलालों की ओर से वादी से रुपये लेकर एक्सरे रिपोर्ट में बदलाव का प्रलोभन दिया जाता है। इससे अस्पताल की छवि खराब हो रही है। अस्पताल में गंगापार क्षेत्र से सबसे ज्यादा मेडिको लीगल के मामले में सीएचसी की ओर से बेली में रेफर किया जाता है। प्रतिनिधियों ने अधीक्षक से अस्पताल में दलालों पर रोक लगाने की मांग की गई। इस मौके पर अंजनी सिंह, राब बाबू सिंह, ओम प्रकाश गिरी, अरुण दुबे, जगदीश पटेल, हरिकेश, उदय तिवारी, अजय शुक्ल, सुनील मौर्य, संजय सिंह, दिनेश सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...