प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल के व्यास वार्ड में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया जाता है। इस वार्ड में सबसे ज्यादा इमरजेंसी वार्ड से रेफर होकर मरीज आते हैं। लेकिन इस वार्ड तक जाने का रास्ता इतना खराब है कि स्ट्रेचर व व्हीलचेयर ही नहीं बल्कि ई-रिक्शा भी पलट जाता है। लगभग 30 मीटर की दूरी तक उखड़ी सड़क मरीजों व तीमारदारों के मुसीबत बनी है। बिना तीन-चार लोगों के सहारे किसी मरीज को स्ट्रेचर से वार्ड तक नहीं ले जा सकते है। खराब सड़क से आकर अस्पताल के अधिकारी व डॉक्टर वार्ड का निरीक्षण करते हैं, मरीजों को देखते हैं लेकिन टूटी सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं देते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.