गोरखपुर, नवम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खनन विभाग की टीम ने मंगलवार रात में बेलीपार एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। बेलीपार क्षेत्र में उपखनिज तीन ट्रक मोरंग एवं ट्रक गिट्टी पकड़ा गया। इन वाहनों से लगभग दो लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक मिट्टी का डंफर पकड़ा गया। खनन विभाग ने स्थानीय थाने में वाहनों के अवैध संचालन के मामले में कानूनी कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...