मोतिहारी, दिसम्बर 5 -- मोतिहारी। शहर के बेलिसराय फीडर से बिजली की आपूर्ति शुक्रवार को करीब पांच घंटे बाधित रही। दोपहर 12:30 बजे से बिजली बाधित रहने की वजह से दिन भर लोग परेशान रहे। इस बीच घरों का इनवर्टर जवाब दे गया। पानी जुटाने के लिए लोगों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। इस बीच नगर निगम की ओर से बाजार समिति के पास क्षतिग्रस्त नल जल आपूर्ति की पाइपलाइन को दुरस्त करने के लिए शर्ट डाउन लिया गया था। बता दें कि पिछले दिनों जेसीबी से खुदाई के क्रम में पाइप लाइन फट गयी थी। इस कारण 33000 केवीए का दोनों केबल पंक्चर हो गया था तथा आधा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। आधे शहर में बाधित रही बिजली :-जलापूर्ति की पाइप लाइन की मरम्मत की वजह से बेलिसराय फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बेलिसराय, चांदमारी, श्रीकृष्ण नगर,...