मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेला रोड स्थित लक्ष्मी नारायण नगर में 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार को यज्ञस्थल पर भूमि पूजन और ध्वजारोहण हुआ। मुख्य पुजारी रामयाद त्रिवेदी ने मुख्य यजमान सुधांशु कुमार चौधरी से भूमि पूजन कराया। आयोजक मंडल के सुभाष चंद्र दास ने बताया कि महायज्ञ को लेकर मोहल्ले के साथ बेला इलाके के लोगों में काफी उत्साह है। भूमि पूजन के दौरान अरुण शाही, सुरेंद्र पांडे, रामपुकार राय, जय किशोर सिंह, अरविंद शाही, सत्येंद्र कुमार, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.