मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। शहर की बसावट जितनी पुरानी है, उतनी ही पुरानी जलनिकासी की समस्या भी। डेढ़ सौ साल पुराने शहर में छोटे नालों को आउटलेट से जोड़ निर्बाध जलनिकासी आज भी चुनौती है। हर साल बरसात में जलजमाव से परेशानी पुराना मर्ज है, लेकिन बेला मोड़ आउटलेट नाला जाम होने से जाड़े के मौसम में डेढ़ लाख की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमर सिनेमा चौक होकर बेला की ओर निकलने वाले आउटलेट नाले में पानी का बहाव स्थिर है। रोहुआ की ओर आउटलेट नाला अधूरा रहने के कारण इधर से जलनिकासी संभव नहीं हो रही है। बेला में मुख्य नाला मन में बंद हो गया है, इससे आगे पानी निकासी अवरुद्ध है। बावनबीघा मोहल्ले में सड़क पर पानी बह रहा है। यहां से पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसी तरह निगम के छह वार्डों के गली-मोहल्लों के नालों का पानी आउटलेट से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.