औरैया, जनवरी 29 -- बेला, संवाददाता। जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र में बेला-बिधूना मार्ग के खराब हालात ने सड़क हादसे को न्योता दिया। मंगलवार को बिधूना रोड स्थित भुललन टायर सर्विस के सामने ई-रिक्शा के पहिए गड्ढे में फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर मोहल्ला रसूलाबाद निवासी विजय पुत्र सिपाही लाल अपने ई-रिक्शा पर बिधूना से इंगल लाधकर रसूलाबाद जा रहे थे। उनके साथ आदिल पुत्र अफसर और जैनुल पुत्र बाहर अहमद भी ई-रिक्शा में सवार थे। जैसे ही वाहन सड़क पर बने गड्ढों में फंसा, ई-रिक्शा पलट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत वाहन को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। तीनों ने एक निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया और इसके बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। स्थानीय ग्रामीण प्र...