मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेलाहीलच्छी के सोमदास मठ पर शुक्रवार को नौ दिवसीय सीताराम नाम जाप महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 1251 कन्याओं ने बूढ़ी गंडक नदी के रघई घाट पर कलश में जलबोझी की। इसके बाद पुरोहित गरीबनाथ दास ने यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना कराकर यज्ञ शुरू कराया। संत लक्षुमण ठाकुर ने यज्ञ के महात्म को बताया। यजमान अरविंद कुमार ने बताया कि बगाही के सुकदेव दास जी महाराज और रामानंद जी महाराज के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हो रहा है। पूर्व विधायक मुन्ना यादव, जिला पार्षद विनोद कुमार उर्फ शर्मा जी, पैक्स अध्यक्ष रामसंजीवन यादव, रणधीर कुमार, रामस्वार्थ राय, रघुनाथ राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.