बांका, मई 15 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ पर बेलारी मोड़ के समीप रफ्तार की कहर में सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें टोटो असंतुलित होकर पलट गई। वाहन पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में मदारपुर के सारा बेगम , तारापुर के नरगिस परवीन एवं गंगटी के फूल कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ने सभी को खतरे से बाहर बताया। जख्मी नरगिस ने बताया कि मिर्जापुर से टोटो पर बैठकर असरगंज की ओर आ रहे थे। उक्त जगह अचानक ठोकर पर चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे बीच सड़क पर गाड़ी पलट गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.