मधुबनी, जनवरी 24 -- झंझारपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 बेलारही में बालिका सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि किशोरियों ने स्वयं आगे आकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। इस नुक्कड़ नाटक और कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटानिया न्यूट्रिशंस फाउंडेशन के सौजन्य से संचालित हो रहा था। नुक्कड़ नाटकों के जरिए बालिकाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य,अधिकारों,लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता पर प्रभावी संदेश दिया गया। किशोरियों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों को जीवंत ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज से इसे समाप्त करने की अपील की। साथ ही नशामुक्ति,गर्भवती महिलाओं में खून की कमी(एनीमिया)और कुपोषण जैसी गंभ...