गया, नवम्बर 14 -- बेलागंज विधानसभा सीट पर एक बार फिर वह हुआ, जिसकी राजद को उम्मीद नहीं थी। सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव की वर्षों की राजनीति और 34 साल की अटूट विरासत इस बार भी उनके बेटे डॉ. विश्वनाथ यादव नहीं बचा पाए। जदयू प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने 2024 के उपचुनाव के बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर राजद के किले को पूरी तरह ढाह दिया। मनोरमा देवी ने 2,882 वोटों के अंतर से राजद के विश्वनाथ यादव को करारी शिकस्त दी। मनोरमा की मिली इस जीत ने बेलागंज की राजनीति का समीकरण बदल कर रख दिया है। बेलागंज इस चुनाव में पूरे सूबे की सबसे हॉट सीट बनी रही। एक तरफ राजद ने पारंपरिक समर्थन और वंशवाद की ताकत के सहारे मैदान संभालने की कोशिश की। दूसरी ओर जदयू ने बदलाव और विकास का एजेंडा लेकर चुनावी हवा अपने पक्ष में मोड़ी। जनसुराज क...