आरा, फरवरी 15 -- आरा। जिले के बेलाउर गांव में रविवार को अभिनंदन समारोह सह वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। भोजपुरी के चर्चित लोक गायक भरत सिंह भारती को केन्द्र सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की होने पर जिले में खुशी है। भोजपुरी के चर्चित गीतकार विनय बेलाउर के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। भरत सिंह भारती की लंबी उम्र की कामना को लेकर 12 घंटे का हरिनाम कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मौके पर भोजपुरी गायिका सोनी पांडे, अविनाश पांडे, प्रशांत चौबे, विक्रांत सूरी, अशोक बाबा, बची सिंह, रिंकू सिंह, मुखिया मुन्ना सिंह, जिला परिषद वंदना राजवंशी समेत कई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...