भभुआ, फरवरी 14 -- बेलांव, भभुआ, सबार, भगवानपुर जानेवाले पथों में वाहनों की कतार जाम की वजह से राहगीरों को पैदल चलना भी हो गया था मुश्किल रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में जाम लगना आम बात है। इस कड़ी में शनिवार को बेलांव में जाम लग गया। इस कारण बेलांव, भभुआ, सबार व भगवानपुर की ओर जाने वाले पथ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसी स्थिति में लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही बेलांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जाम को छोड़ाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। मालूम हो कि बेलांव पथ के दोनों ओर जहां-तहां फुटपाथ पर दुकान लगती है। इसके अलावा वाहन से बाजार करने आये लोग भी जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। ऐसे में पथ संकरी हो जाता है। इसके अलावा सोन उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.